असलहों को मालखाने में जमा कराया
कैराना। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सरकारी असलहों की साफ-सफाई की। इसके बाद उसे मालखाने में जमा कर दिया गया। रविवार को कोतवाली कैराना में प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने मालखाने से सरकारी असलहा इंसास, राइफल, पिस्टलों, एके-47 आदि की सफाई की। कई बार ऐसा होता रहा है, जब पुलिस को असलहा चलाने की जरूरत पड़ जाती है, उस दौरान बहुत सी बार असलहा साफ न होने और जंग लग जाने के कारण जवाब भी दे देता है। इसी को जेहन में रखते हुए एसपी अजय कुमार पांडेय के निर्देश पर असलहा की सफाई कराई जा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को असलहों को खोलने और जोड़ने के बारे में भी जानकारी दी गई।