कैराना। शुक्रवार को मोहल्ला कुरैशियान निवासी लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को प्रार्थनापत्र सौंपा। बताया कि जहानपुरा रोड पर उनके कब्रिस्तान स्थित हैं, जहां पर पास में तालाब का गंदा पानी भरा हुआ है। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। कहा कि गंदा पानी कब्रिस्तान में भरने से मुस्लिमों की भावनाएं आहत हो रही है। इस संबंध में कई बार एसडीएम व अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। तालाब के कारण कब्रिस्तान में गंदा पानी बढ़ता जा रहा है। इस दौरान इदरीस कुरैशी, तौफीक, नौशाद, जीशान, रईस, अनस, हाशिम, असद, नदीम, सोनू आदि मौजूद रहे।