शामली। भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन मनाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर भाजपाइयों ने पौधरोपण किया।
बुधवार को शहर के तालाब रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में सीएम योगी के जन्मदिन पर प्रदूषण कम करने के लिए पौधरोपण किया गया। मौके पर शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य पंकज गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित मित्तल, विकास जिंदल, अजय गुप्ता, राहुल बंसल, कविता गुप्ता, शुभी गुप्ता, प्रदुमन गर्ग, रोबिन अग्रवाल, आकाश गुप्ता, दिनेश, अंजली गर्ग, पूजा बंसल, रेखा संगल, सुनीता गर्ग मौजूद रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर संजय अग्रवाल, मनोज गोयल, अमित जिंदल, दीपक गुप्ता, योगेश गोयल, अजय गुप्ता, शुभम गोयल, सुनील संगल, राजीव गोयल, चंद्रकुमार गुप्ता, महेश शर्मा, शिवम संगल, मयंक अग्रवाल, लोकेश कुमार, विनीत बिंदल, राहुल बसंल, प्रणव गुप्ता, रामकुमार, मंयक गर्ग, अमित गर्ग, गौरव संगल आदि मौजूद रहे।