फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के जन्मदिन पर हवन-यज्ञ, केक काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर विधि विधान से हवन-यज्ञ कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

बुधवार को पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में सीएम योगी के जन्मदिन पर संगठन के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने केक काटा। कार्यकर्ताओं को केक वितरित किया गया। मौके पर सर्व प्रथम पंडित विपिन शास्त्री ने सभी संगठन के पदाधिकारियों-सदस्यों को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन- यज्ञ विधि विधान से संपन्न कराया गया। हवन यज्ञ में आहुति देकर लंबी उम्र की कामनाएं की। हिंदू युवा वाहिनी संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने संस्थापक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर श्रीराम- आशुतोष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में शहर के गुरुद्वारे में मीठा जल का प्याऊ लगाया गया। आने जाने वाले लोगों को मीठे शरबत का वितरण किया गया। मौके पर जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, जिला संयोजक रविंद्र सिंह कालखंडे, जिलाध्यक्ष सतपाल बंसल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, जिलाउपाध्यक्ष पंडित पंडित विपिन शास्त्री, वरुण वशिष्ठ, मनोज रुहेला, चौधरी यशवीर सिंह, सुधीर राणा, राजेंद्र सिंह बालियान, मुकेश कुमार, अमरपाल मान, वरुण भारद्वाज, श्रवण कुमार, यशकोरी, कुलदीप जागिड़, अंकित कुमार जागिड़्र सुमित जागिड़, डाक्टर नीरज शास्त्री, रवि कुमार, विजय कुमार, नरेश कुमार, वरुण कुमार, प्रदीप निर्वाल, अनुज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें