कांधला। विकास खंड कांधला के अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक डांगरोल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। बड़ी संख्या में मानव के द्वारा पेड़ों को काटा जा रहा है, जिस कारण प्राकृतिक संतुलन दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। प्रकृति को बचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक के कंधों पर है। अपनी धरती को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को बचाने के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में पेड़ लगाने होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों छात्रों द्वारा अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने के लिए शपथ ली गई। इस अवसर पर विद्यालय में ग्रामवासियों के छात्रों द्वारा पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर सोमपाल बिजेंद्र, अमरपाल, पप्पू, राजवीर, संजीव, राजन जावला आदि मौजूद रहे।