कांधला। मौलाना इफ्तेखार उल हसन के निधन पर पूर्व मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि शोक सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे। बुधवार को भी हजरत के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर जाने वाले का सिलसिला लगा रहा। पूर्व मंत्री चौधरी विरेंद्र सिंह ने हजरत के आवास पर जाकर परिजनों से शोक सांत्वना व्यक्त की। कहा कि हजरत का आकस्मिक निधन देश के लिए भारी क्षति है। मौके पर दिनेश चंद गुप्ता, बाबूराम प्रधान, पूर्व प्रमुख सतबीर सिंह मलिक, तीरथ चौहान आदि मौजूद रहे।