शामली। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से बनत के महादेवी मंदिर में चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर आरोग्य हवन-यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। योग प्रचारक नरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को प्राणायाम, कपाल भांति, अनुलोम विलोभ, भ्रामरी, प्रणव आदि के बारे में जागरूक किया। पेट के रोग में मडुकासन, वक्रासन, गोमुखासन, कमरदर्द के लिए मकरासन, भुजंग आसन, शलभासन, मर्कटासन, मोटापे के लिए पवन मुक्तआसन, अर्द्धहलासन, पादवर्तासन आदि का योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर राहुल, सलेकचंद, मदनपाल, यशपाल, वीरपाल, आसकरण, राहुल, हर्षित, दीपक, सूरज आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को योग शिविर शामली ब्लाक के फतेहपुर गांव में शुरू होगा।