बम निरोधक दस्ते ने ली तलाशी
शामली। जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त संघ प्रमुख मोहन भागवत के आने से पहले ही बम निरोधक दस्ते की टीम ने पूरे स्कूल परिसर की तलाशी ली। टीम ने स्कूल के मैन गेट से लेकर मैदान और पेड़ पौधों के बीच जाकर भी जांच की। टीम ने मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोगों को भी चेक करके भेजा जा रहा था।
शिविर में मोबाइल, कैमरे पर भी प्रतिबंध
शामली। कार्यक्रम स्थल पर केवल प्रशिक्षार्थी और कुछ विशेष संघ पदाधिकारियों को ही जाने की अनुमति है। शिविर स्थल पर केवल व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। शिविर में आए प्रशिक्षणार्थियों के मोबाइल पहले ही जमा करा लिए गए हैं। कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। फोटोग्राफी पर भी रोक लगाई गई है। दरअसल पिछले दिनों जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर के नाम से रेलवे स्टेशन पर मिले एक पत्र में कई रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। सीएम योगी, दिल्ली के सीएम के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत के नाम लिखकर भी धमकी दी गई थी।