फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के फसल के मुआवजे के लिए सीएम को पत्र भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव सहपत, डुंडूखेड़ा और गढ़ी रामकौर के किसानों की आग से जली गेहूं की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व हरियाणा राज्य के किसानों ने अपनी गेहूं की फसल को कंपेन मशीन से कटाई कराई थी। कटाई कराने के बाद किसानों ने गेहूं के अवशेषों को आग लगा दी थी। हवा तेज होने के कारण आग ने यूपी के खादर क्षेत्र में गांव डुंडूखेड़ा, सहपत और गढ़ी रामकौर के किसानों की करीब 300 बीघा गेहूं की फसल जल गई थी। उस समय अधिकारियों किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। पीड़ित किसानों को एक माह बाद भी मुआवजा नहीं मिल सका। ग्राम प्रधान राजपाल सिंह इल्मा, चैनपाल, मामचंद, राधा, नकली व गांव गढ़ी रामकौर निवासी बनारसी, मांगा, बिल्लू, अजय मामन आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें