फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 मैच में पैंथर्स टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। मेपल्स एकेडमी में शनिवार को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेले गए मैच में आगरा थंडर्स की टीम ने दिल्ली पैंथर्स को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर रोड पर स्थित मेपल्स एकेडमी में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पहला मुकाबला आगरा थंडर्स व दिल्ली पेंथर्स के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। आगरा थंडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों का लक्ष्य रखा। सर्वाधिक रन राहुल राठौर ने 64 गेंदों में 115 रन बनाए। सोनू ने 23 गेंदों पर 35 रन बनाए। दिल्ली पैंथर्स की ओर से सर्वाधिक विकेट हिमांशु ने चार ऑवरों में 20 रन देकर चार विकेट झटके। तीन विकेट विनोद कुमार ने लिए। विपक्ष में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली पैंर्थस की पूरी टीम 132 रनों पर ही सिमट गई। कार्तिक ने 35 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। अमन ने 19 गेंदों में 27 रन बनाए। आगरा टीम ने 56 रनों से यह मैच जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच राहुल राठौर को चुना गया। क्रिकेट कोच सन्नी सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में मेपल्स सुपर किंग्स, शामली, बड़ौत टाइगर्स, बागपत ईगल्स, देहरादून राइडर्स, दिल्ली पेंथर्स, सहारनपुर चैलेंजर्स, आगरा थंडर्स, लखनऊ ईगल, करनाल कैपिटल, कानपुर किंग्स-प्रयागराज राइजर्स और इलाहाबाद सुपर किंग्स मौजूद रहीं। टूर्नामेंट 30 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें