फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट पर मतदाताओं ने दबाया नोटा का बटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना सीट पर 3542 मतदाताओं ने दबाया नोटा
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा सीट पर हुए मतदान के करीब 40 दिन बाद मतगणना हुई। चुनाव में सभी ने अपनी पसंद के प्रत्याशियों का चुनाव किया। 3542 मतदाता ऐसे रहे जिन्हें किसी भी दल या प्रत्याशी को वोट न देकर नोटा का बटन दबाया।
कैराना लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में वैसे तो 13 प्रत्याशियों ने चुनाव मैैदान में अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बीच रहा। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक रहे। इनके अलावा चुनाव मैदान में मनोज कुमार, मुकेश देवी, योगेश कुमार, रेखा, शेषराज, श्रीपाल सिंह, इमरान, मोहम्मद गुफरान काजमी, मोहम्मद सलीम और हरीश कुमार ने भी भाग्य आजमाया। करीब 40 दिन बाद मतगणना हुई। हर चक्र में ऐसे मतदाता भी शामिल रहे जिनकी नजर में कोई भी प्रत्याशी उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। 29 चक्र में हुई गिनती में 3471 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इसके बाद 32 चक्र की हुई मतगणना और डाक पत्रों को मिलाकर कुल 3542 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक मतपत्रों में भी आगे रहे प्रदीप
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर 3350 कुल डाक मतपत्र प्राप्त हुए। इनमें 166 मतपत्र निरस्त हुए जबकि 18 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। इनमें भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को सबसे अधिक 2581, गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 462 मत और कांग्रेस प्रत्याशी को 110 मत मिले। बाकी मत अन्य प्रत्याशियों को मिले।



चक्रवार में बढ़ते वैध मत और नोटा मत
चक्र वैध मत नोटा
1- 46290 165
2- 92692 315
3- 131799 422
4- 175380 548
5- 217394 686
6- 257981 820
7- 304282 959
8- 346564 1085
9- 388190 1188
10- 427076 1327
11- 467631 1463
12- 509673 1595
13- 548906 1727
14- 593886 1905
15- 635637 2065
16- 677102 2210
17- 717253 2363
18- 760662 2472
19- 805077 2589
20- 848257 2743
21- 894626 2871
22- 937471 2997
23- 979694 3111
24- 1012703 3212
25- 1038286 3295
26- 1056947 3337
27- 1074370 3388
28- 1092928 3436
29- 1104415 3471
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें