फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम अखिलेश सिंह ने 23 मई को होने वाली मतगणना में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना में अभी दो दिनों का समय है। तब तक चाहे तो बार-बार एनआईसी में आकर डेमो ले सकते हैं, लेकिन मतगणना के दौरान किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतगणना का डाटा मैन्युअल और आनलाइन कंप्यूटर में न्यू सुविधा पोर्टल पर चक्रवार व प्रत्याशी वार दर्ज किया जाएगा। जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने पाए। वीवीपैट पर्चियों की गणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा। मतगणना प्रक्रिया के बारे में पावर पाइंट के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। बताया कि आरओ एवं एआरओ टेबल पर गणना संकलन का कार्य किए जाने के लिए अलग से टीम लगाई गई हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी मतगणना कर्मियों व अधिकारियों को मतगणना से संबंधित कार्यों का डेमो कर देखने के निर्देश दिए। जिससे चुनाव के दिन किसी को भी कोई परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि अगर किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की मतगणना के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही उजागर होती हैं तो कार्यवाही होगी। मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला उपजिलाधिकारी शामली सुरजीत सिंह, उपजिलाधिकारी कैराना अमित पाल, उपजिलाधिकारी ऊन सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार शामली प्रीति सिंह, तहसीलदार कैराना रणवीर सिंह, तहसीलदार ऊन चंद्रकांता, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्वनी कुमार आदि विभागों के अधिकारी मौजूूूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें