फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन का पारा बढ़ा, गर्मी ने लोगों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद पिछले 36 घंटे में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। जिससे सोमवार को दिन का पारा 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गया है। मंगलवार को मौसम और अधिक गरम रहने की संभावना है।
विज्ञापन

लोकल में पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद रविवार को अचानक दिन का पारा बढ़ गया। सोमवार को तेज धूप होने से पिछले 36 घंटे में दिन का तापमान पांच डिग्री अधिकतम सेल्सियस बढ़ोत्तरी की गई है। पछुआ हवा 19 किमी प्रति घंटा चलने से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन पारा बढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल रहे। शहर की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी ग्राहक बहुत कम दिखाई दिए। शाम पांच बजे तक गर्मी अधिक होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में गर्मी और बढ़ने से मंगलवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुुवालिया के मुताबिक हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से आगामी दो दिनों में दिल्ली- एनसीआर में असर पड़ सकता है। दिन और रात के मौसम को प्रभावित कर सकते हैं। पश्चिमी हवाओं का रुख बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें