फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9723 बच्चों, 1527 गर्भवती महिलाओं को हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
1527 गर्भवती महिलाओं को हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत जनवरी माह में चलाए गए टीकाकरण अभियान में 9723 बच्चों और 1527 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया गया।
मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत छह से 16 जनवरी तक चलाया गया। बृहस्पतिवार को इस अभियान का दूसरा चरण पूरा होने के बाद सीएमओ डा. संजय भटनागर ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुुमार ने बताया कि जनपद के शामली को छोड़कर बाकी चार ब्लाक कैराना, कांधला, थानाभवन और ऊन में इस अभियान के तहत छूटे हुए 8879 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इस लक्ष्य से अधिक 9723 बच्चों को टीकाकरण हुआ है, जो लक्ष्य का 110 प्रतिशत है। इसी तरह 1232 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। अभियान के तहत 1527 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण हुआ, जो लक्ष्य का 124 प्रतिशत है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष योजना का तीसरा चरण अगले महीने फरवरी में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें