फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगलाराई के कन्या मदरसे में मौखिक परीक्षा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नंगलाराई के बालिका मदरसा जामिअतुल बनात अलइस्लामिया में सोमवार को वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में करीब 60 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कारी फुरकान के नेतृत्व में शिक्षाविदों ने परीक्षा ली और शैक्षिक योग्यता परख संतुष्टि का इजहार किया। कारी फुरकान ने कहा कि एक नारी के शिक्षित होने से दो घर शिक्षित होते हैं। यानी दो घरों का भविष्य एक शिक्षित नारी संवारती है। शिक्षा ही हमारे जीवन की सफलता की कुंजी है। मदरसे के मोहतमिम कारी मंजूरूल हसन कासमी ने बताया कि मुस्लिम लड़कियों को दीनी तालीम का सही प्रबंध नहीं था, इसलिए शिक्षा के स्तर में मुस्लिम लड़कियां पिछड़ रही थी। शिक्षा का अभाव था, तो उनके भविष्य को लेकर अभिभावक भी चिंतित नजर आ रहे थे। इसलिए मदरसे की स्थापना की गई है। नंगलाराई में मदरसे की स्थापना होने के बाद आसपास इलाके में निवास करने वाले अभिभावक भी अपनी लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें