चौसाना। क्षेत्र के गांव नाईनंगला निवासी नवीन, तौफी, इकरार, इशाक, लश्कर, खालिक और इकराम आदि ने एडीएम को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र में चल रहे एक ईंट भट्ठा मानक के अनुसार नहीं चल रहा है। भट्ठे पर प्रदूषण विभाग के मानकों की अनदेखी की जा रही है। भट्ठे पर पंखा न लगाए के कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे आसपास के गांवों मेें बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि भट्ठा स्वामी से व्यक्तिगत रूप से कई बार मिलकर प्रदूषण की रोकथाम कर समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन भट्ठा मालिक ने उनकी सुनवाई नहीं की। ग्रामीणों ने एडीएम से कार्रवाई कर प्रदूषण की समस्या के समाधान की मांग की। उधर, भट्ठा मालिक ने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया है।