गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव भैंसवाल में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पहले पुलवामा में शहीद हुए जवानों को हवन-यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी।
भैंसवाल गांव में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पहले ग्राम पंचायत भवन में एक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान आतंकी हमले में शहीद हुए देश के जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद शहीदों के चित्र के सम्मुख श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल और देवराज पहलवान ने कहा कि अब हम सबकी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि खून का बदला खून से लिया जाए। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान वीर सिंह, मीर सिंह, विजयपाल, प्रवीण, पिंटू, छोटू, संदीप, अजीत, अनुज, विनयपाल, समेदीन, निसार, ग्राम प्रधान नवीन कुमार, मेमकला, बलजोरी, गीता, बाला, रूकसाना, शन्नो आदि ग्रामीण मौजूद रहे।