थानाभवन। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में कस्बे की महिलाओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया।
सोमवार को नंदनी कांबोज के नेतृत्व में महिलाओं ने विश्वकर्मा मंदिर से तिरंगे के साथ रैली की शुरूआत की। इस दौरान महिलाएं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विश्वकर्मा मंदिर से शुरू होकर चौक बाजार, घंटाघर चौक, चरथावल बस स्टैंड, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए शामली बस स्टैंड पहुंचीं। जहां पाकिस्तान का पुतला फूंका। कहा कि पाकिस्तान की वजह से आज कई माताएं अपने बच्चों से बिछड़ गई हैं। महिलाओं ने प्रधानमंत्री से मांग की कि वे आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। मौके पर बाला धीमान, पिंकी काम्बोज, बाला कश्यप, नंदनी कांबोज, भावना कांबोज, रेखा धीमान, चरण वर्मा, संगीता, रचना, सुनीता, बीना, गुड्डी, अर्चना गुप्ता, रीना धीमान आदि मौजूद रहे।