ब्लॉक स्तरीय निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता
कांधला। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत बीआरसी भभीसा पर निबंध, चित्रकला और विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विकास क्षेत्र कांधला के सभी जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शनिवार कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी कांधला डॉक्टर बिजेंद्र कुमार बालियान ने किया। इस मौके पर अमित कुमार, अजय मलिक, गुलाब सिंह तथा मोनिका शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में अमित मित्तल, अमित चौहान, मोहम्मद तनवीर,सुमित, सरोज, मोहम्मद, यामीन, योगेश कुमार आदि का सहयोग रहा। सभी विद्यालयों के विज्ञान गणित के अध्यापक उपस्थित रहे। संचालन एबीआरसी सलेक चंद ने किया।