फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे में मिठाई और खाद्य सामग्री की दुकानों पर छापा मार अभियान चलाकर साफ सफाई व्यवस्था के साथ नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने कस्बे में दुकानों के निरीक्षण किया। टीम के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मिठाई व चाट आदि खाद्य सामग्री की दुकानों को निरीक्षण करने के बाद व्यापारियों को साफ सफाई रखने एवं दुकानों पर खाद्य विभाग अधिकारी का फोन नंबर चस्पा करने एवं फूड विभाग का लाइसेंस अपनी दुकान पर लगाने संबंधी दिशा निर्देश दिए। खाद्य विभाग की टीम की सूचना पर व्यापारियों द्वारा व्यापारी नेता सचिन गोयल को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की गई एवं व्यापारियों द्वारा विभाग को सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें