शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला- नगर कार्यकारिणी की बैठक में व्यापारी के महाकुंभ को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित करके रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कि आगामी तीन मार्च को शामली में होने वाले व्यापारी प्रांतीय महासम्मेलन व व्यापारी महाकुंभ में प्रदेश भर के व्यापारी हिस्सा लेंगे। महाकुुंभ में सरकारी विभागों पर लगनी वाली जीएसटी प्रणाली में व्यापारियों के उत्पीड़न रोकने के लिए संघर्ष की रणनीति पर विचार किया जाएगा । बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रदेश संगठन मंत्री विवेक गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश संगल, प्रदेश संगठन महा मंत्री सुभाष चंद धीमान, जिला अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री कंवरवीर सिंह कांबोज, नगर महामंत्री रवि संगल, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रदेश प्रभारी युवा व्यापारी संघ के पंकज वालिया, रामकुमार राय, महेश धीमान, प्रदीप संगल, सीमा गर्ग, कविता गुप्ता, शिखा गोयल, सुखपाल जागिड, राजीव बंसल, नीरज सिघल, कमलकांत, आशुपुरी, धनराज बंसल आदि मौजूद रहे।