शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के सातवें दिन स्वयंसेवकों को स्वामी ब्रह्म मूर्ति योग तीर्थ द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
शनिवार को राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के आखिर दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर चंद्रबली पटेल द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने साफ सफाई चलाया। स्वामी ब्रह्म मूर्ति योग तीर्थ ने ध्यान और योगाभ्यास कराया। इस मौके पर नृत्य, देश भक्ति गीत, अंत्याक्षरी, नाटक, प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मीनू तोमर, नीति, राशि, गरिमा, दिव्याशी, प्रिया, अंजनी आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर के समापन समारोह में कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर चंद्र बली पटेल ने स्मृति चिह्न स्वरूप एक एक पेन भेंट किए। मौके प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉ. सौरभ कुमार पांडे, डॉ. मांगेराम, शिवानी शर्मा, दीपक, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर वीवी पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई के शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। स्वयं सेविकाओं को बैंक की कार्यप्रणाली, खाता खुलवाना नेट बैंकिंग, एडीएम कार्ड आदि का प्रयोग करने की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉक्टर वंदना ने आभार प्रकट किया। मौके पर डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. मंजू मगन आदि रहे।