शामली। बीएसएम स्कूल के छात्र-छात्राओं ब्रेन ओ ब्रेन प्रतियोगिता में तीन यूपी चैंपियनशिप अपने नाम कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने बताया कि तीन फरवरी को ब्रेन ओ ब्रेन की ओर से गाजियाबाद के सेठ आनंदराग जयपुरिया स्कूल में वेस्ट यूपी कंपीटीशन का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिले शामली, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादनगर, बरेली, मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़ आदि के विभिन्न स्कूलों के लगभग 350 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बीएसएम स्कूल शामली के चार बच्चों ने उमा जैन के नेतृत्व में अपनी विलक्षण बुद्विमत्ता का परिचय देते हुए एक गोल्ड टॉपर और तीन यूपी चैंपियनशिप अपने नाम कर स्कूल का नाम रोशन किया। विदुषी, विशु और अभिनव ने यूपी चैंपियनशिप और अंगना ने गोल्ड टॉपर रहे। स्कूल पहुंचने पर विजेता छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने उनको बधाई दी।