कैराना में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर जाकिर मेमोरियल इंटर कॉलेज में छात्रों और स्टाफ को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कॉलेज से एक रैली निकाली गई। रैली कालेज से शुरू होकर ईदगाह रोड, रामडा रोड से होते हुए मोहल्ला आलकला पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मारूफ खान, जाहिद अली, शमीम हसन, वादिल अली तोमर, जब्बाद अली, अनीस अहमद, सलमान अख्तर, मोहम्मद फारूख, खालिद अली, अरशद बेग मौजूद रहे।