राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों तथा स्कूल कॉलेजों में मतदान की शपथ दिलाई। तहसील परिसर में एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने शपथ दिलाई। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान तहसीलदार रनबीर सिंह, नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता, लेखपाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर ने समस्त पुलिस स्टाफ को मतदाता की शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट की भागीदारी महत्वपूर्ण है। लिहाजा हमें मतदान के प्रति लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। पालिका कार्यालय पर ईओ सुरेंद्र सिंह यादव ने समस्त पालिका कर्मचारियों एवं सभासदों को शपथ दिलाई। चेयरमैन हाजी अनवर सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान स्लोगन, मतदान पोस्टर एवं रंगोली बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। विद्यालय प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी यशपाल पवार ने शिक्षक, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को मतदाता की शपथ दिलाई। प्रदीप, कुलदीप, राजवीर, पारस, इमरान, मरियम आदि रहे। पब्लिक इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रधानाचार्य लालचंद वर्मा ने छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान रविंद्र, नवनीत, पंकज, विकास, ताजुद्दीन आदि रहे।