गढीपुख्ता/कांधला। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर गढ़ीपुख्ता और कांधला में कार्यक्रम आयोजित हुए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी दौलत की बालिकाओं मुबस्सरा को वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, साबरीन को चित्रकला में दूसरा व अन्नू को निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिलने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नर्विकार शिक्षा समिति कांधला की ओर से सदस्य धीर सिंह ने सभी बच्चों को साबुन गिफ्ट देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद यामीन ने सभी बच्चों को स्वच्छता और शौचालय के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। संचालन सहायक अध्यापक विवेक चौहान ने किया। कार्यक्रम में आलिम, मुजम्मिल, दानिश, मेहरबान, जरीना, समरयाब, खुर्शीद आदि उपस्थित रहे।