नगर में स्वच्छता रैली निकाली
गढ़ीपुख्ता। कस्बे को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस बीच खुले में शौच न करने, घर का कूड़ा सड़क पर न डालने व पानी को व्यर्थ न बहाने के लिए जागरूक किया। कहा कि यदि हमारा घर व आसपास का क्षेत्र साफ सुथरा होगा तो हम लोग बीमारियों से दूर रहेंगे। इस मौके पर ईश्वर सिंह, मुकेश, सतेंद्र कुमार, संजीव कुमार, सचिन कुमार आदि रहे।