शामली। वर्ष 2009-10 के उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट में पहुंच धरना दिया। सीएम योगी के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। बताया कि पुलिस भर्ती का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मौके पर सचिन कुुमार, इंद्रपाल सिंह, प्रवेश, साहिल, रींकू, ब्रज किशोर, उत्तम कुमार, विकास कुमार, आनंद पाल, प्रशांत तोमर, राहुल त्यागी, विपिन कुमार, अरुण कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।