फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। युवा एकता उत्थान समिति और ऑन वे टू ह्रयुमिनिटी संस्था की ओर से वायु प्रदूषण के कारणों पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने वायु को दूषित करने वाले विभिन्न कारणों को अपनी प्रतिभा से समाज के सामने पेश किया।
विज्ञापन

सोमवार को लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। युवा उत्थान समिति की अध्यक्ष पायल कश्यप ने बताया कि आज वायु को दूषित करने के तमाम कारण मौजूद है। जिस कारण हमारा समाज, क्षेत्र बीमारियों की चपेट में आ रहा है। इसलिए इनसे बचने हेतु जन जागरण अभियान चलाने की जरूरत है। इसी कड़ी में उत्थान सभा ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन है। जन जागरूकता के लिए संस्था गांव-गांव जाकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराएगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, विकास सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें