फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के ब्यान की वितविहीन शिक्षकों ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों की डीआईओएस कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों ने मानदेय की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान महिला शिक्षक के मुंडन कराने पर दिए गए ब्यान की कड़ी निंदा की। वहीं, शिक्षकों ने 14 सितंबर को लखनऊ पहुंचकर चल रहे अनवरत धरने में सहयोग करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सोमवार को वीवी इंटर कॉलेज स्थित डीआईओएस कार्यालय पर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की जनपद इकाई की बैठक हुई। बैठक में देवेंद्रपाल राणा ने बताया कि मानदेय की मांग को लेकर 4 सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में धरना था। धरना अनवरत चल रहा था। जब सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया तो महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कॉलेज शाहजहांपुर की प्रधानाचार्य ने मुंडन कराने व भीख मांगने की घोषणा की और 5 सितंबर को मुंडन कराया। जिसके बाद भी सरकार ने कुछ न देने के स्थान पर उल्टा मुख्यमंत्री ब्यान देते हुए कहा कि कुछ लोगों के पिछले जन्म के कर्म ऐसे रहे होंगे। जिनका कार्य मुंडन कराना रहा है। सभी शिक्षक कर्मचारियों ने सीएम के ब्यान की निंदा की। नरेश शर्मा ने कहा कि कॉलेजों में 87 प्रतिशत भागीदारी होने के बाद भी वित्तविहीन शिक्षकों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका जवाब सभी शिक्षक लोकसभा चुनाव में देंगे। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भार्गव ने कहा कि जनपद के सभी शिक्षक 14 सितंबर को फिर से बस और ट्रेनों के द्वारा लखनऊ में चल रहे अनवरत धरने में पहुंचकर सहयोग करेंगे। इस दौरान संजय सैनी, सुरेंद्र, प्रवीन, देवेंद्र, दिनेश, अनिल शर्मा, विजेंद्र, राजकुमार, आशा शर्मा, अनंगपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें