फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के आवास पर पहुंची महिला आयोग उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

कैराना। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर भाजपा नेता मृगांका सिंह से मुलाकात की।
रविवार दोपहर कैराना में मायापुर फार्म हाउस पर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने पूर्व सांसद दिवंगत बाबू हुकुम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सांसद की पुत्री एवं भाजपा नेता मृगांका सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बाबूजी एक सच्चे और नेक दिल इंसान के साथ ही बेदाग छवि के कद्दावर राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने समाज के हित में अनेक कार्य किए, जिसके चलते कैराना क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य जनपदों में भी बाबूजी के प्रति लोगों में प्रेम रहा। इस दौरान कलस्यान खाप के चौधरी रामपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, कंडेला मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, मंडल प्रभारी राजकुमार शर्मा, राजीव चौहान, बिल्लू, राजदीप चौहान, कृष्ण मित्तल, उदय सिंह, रवि, रमेश चौहान, श्रीपाल चौहान, अंकुर सैनी, मेहरबान कुरैशी एडवोकेट, जगरोशन प्रधान, मास्टर सत्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें