फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने चुप्पी तोड़ो- नो रेप अभियान को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने दिया समर्थन
विज्ञापन

शामली।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने अभियान के रूप में जनजागरण करने सहारनपुर से महेंद्र भल्ला मेमोरियल ट्रस्ट के आशीष बत्रा और अनुभव भल्ला बुधवार को शामली में सुभाष चौक पर पहुंचे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि दोनों नौजवानों के इस अभियान को व्यापार मंडल समर्थन देता है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मुहिम में व्यापारी वर्ग भी साथ है। इस दौरान सुभाष धीमान, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, रवि संगल, महेश धीमान, प्रमोद विश्वकर्मा, रामजीलाल कश्यप, ब्रजेश गर्ग, राजीव कुमार, राजेश संगल, रामदयाल गुप्ता, मदनलाल और नरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के निराकरण को मिले प्राथमिकता
शामली। भारतीय किसान संघ के कार्यालय पर बुधवार को बैठक हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चिंतन करते हुए समाधान पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिंह राणा ने कहा कि कृषि सभी के लिए अनिवार्य है। किसान अन्न पैदा करता है, उसी से सबका पेट भरता है। इसलिए किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण होना चाहिए। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देशवाल ने कहा कि जनपद के किसानों का बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित दिलाया जाए। प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह ने कहा कि किसान की समस्याओं का समाधान संगठित होने से ही होगा। बैठक का संचालन प्रांत मंत्री दुष्यंत पुंडीर ने किया। इस दौरान जगपाल सिंह, चैनपाल सिंह, बिल्लू, कमल सैनी, नेत्रपाल, कृष्णपाल शर्मा, वीर सिंह, संदीप, लोकेश, रविंद्र और मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें