फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन बाइकर्स ने रेलवे स्टेशन पर मचाया हुड़दंग, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात करीब दस बजे बाइकर्स ने जमकर उत्पात मचाया। जिससे यात्री काफी परेशान रहे। बाइकर्स यात्रियों को परेशान करते हुए, लेकिन रेलवे कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। रात्रि में 10-1 बजे तक ट्रेन आती है। बावजूद इसके रेलवे पुलिस की यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी पवन सैनी द्वारा उक्त बाइकर्स के बारे में स्थानीय रेलवे कर्मचारियों एवं अन्य लोगों से जानकारी की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। स्टेशन मास्टर अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि रेलवे पुलिस की ड्यूटी यहां लगती है पर आता कोई नहीं। हालांकि कुछ सवारियों द्वारा पुलिस को एक बाइक का नंबर बताया है। जिसके आधार पर बाइकर्स की पहचान की जा रही है। यात्री बाबूराम, सोमपाल, इकराम, विजयपाल, रामपाल आदि ने रेलवे विभाग से ट्रेन के समय तक स्टेशन पर रेलवे पुलिस की तैनाती की मांग की है। जिससे यात्रियों को सुरक्षा मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें