फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से भरने पड़ेंगे सरप्लस शिक्षकों को विकल्प पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर से भरने पड़ेंगे सरप्लस शिक्षकों के विकल्प पत्र
विज्ञापन

शामली।
बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों से समायोजन के लिए 20 अगस्त को विकल्प पत्र भरवाए गए थे। उन्होंने बताया कि आपत्तियां प्राप्त होने पर समायोजन के बाद समिति ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के सामान्य शिक्षकों की कराई गई काउंसलिंग निरस्त कर दी। सामान्य विषय के सरप्लस शिक्षकों से फिर से स्कूल आवंटन के लिए विकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं। उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को बृहस्पतिवार को 11 बजे और प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को दो बजे कार्यालय पहुंचकर विकल्प पत्र भरकर जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित दिन व समय पर विकल्प पत्र न भरने वाले शिक्षकों के दावे पर बाद में कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें