फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शाम राधा-गोविंद के नाम भजन पर झूमें श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के गांधी चौक स्थित प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर समिति की ओर से एक शाम राधा-गोविंद के नाम पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भगवान श्री राधा-कृष्ण का दरबार फूलों से सजाया गया। पंडित होतीलाल शर्मा ने विधि विधान से पूजा पाठ कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। कस्बे की सुंदर कांड समिति-महिला सकीर्तन मंडली द्वारा भगवान श्री राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, मां दुर्गा, श्रीराम जानकी आदि देवों के भजनों को सुनाकर भक्ति रस की गंगा बहाई। देर रात तक श्रद्धालु बांके-बिहारी के दरबार में जमकर झूमे। 108 दीपकों के साथ महाआरती के द्वारा भगवान की आरती की गई। उसके बाद प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में बोधराज नारंग, श्याम सुंदर, हरीश शर्मा, राजेंद्र भगत, अवनीश, रोबिन वालिया, राजकुमार रुहेला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें