थानाभवन।
एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन थानाभवन में मतदाता जागरूकता को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों एवं प्रशिक्षुओं ने मतदान जरूरी क्यों है मतदान में हमारी और हमारे समाज की भूमिका क्या है बातों पर विचार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में वोटर का काफी महत्व है। वोटर ही सरकार चुनते हैं। जनप्रतिनिधि अगर अच्छा नहीं चुनेंगे तो विकास नहीं होगा। प्राचार्य डॉ. अमितेश कुमार शर्मा ने मतदान का महत्व मतदान की आवश्यकता एवं मत प्रयोग करने पर बल दिया। सभागार में उपस्थित समस्त सदस्यों को शपथ दिलाकर लोकतंत्र के प्रति निष्ठावान एवं प्रतिबद्धता हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम में सपना आर्य, पूजा ,मीनाक्षी, मीनू, मनोज, गुरमीत, फरजाना, मनोज ,विधि भारद्वाज, गौरव व प्रबंधक कमल गर्ग ,नितिन गर्ग, सेठपाल, प्रभात, विधिशरण, रविंद्र कुमार, विवेक, नवनीत आदि मौजूद रहे।