फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के बच्चों में छिपी प्रतिभा भांपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसों के बच्चों का ज्ञान परखा
विज्ञापन

कैराना।
मदरसा फतहुल उलूम मोहम्मदपुर राई में वार्षिक परीक्षा संपन्न हो गई है। उलमा के प्रतिनिधिमंडल ने बच्चों की परीक्षाएं लेकर उनके अंदर छिपी प्रतिभा परखी।
मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर राई में स्थित प्राचीन मदरसा फतहुल उलूम में वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। मदरसे के करीब 250 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर शेखुल कुर्रा कारी मसूद सहारनपुरी की अगुवाई में उलमा का एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्मवार कक्षों में पहुंच कर बच्चों की पवित्र कुरान-ए-करीम हिफ्ज एवं नाजरा के साथ-साथ हिंदी-अंग्रेजी प्राइमरी की परीक्षा ली। इस अवसर पर मदरसा संचालक मौलाना तहसीन ने कहा कि पवित्र कुरान की तालीम और उस पर अमल से मनुष्य का रोजी-रोटी का संकट खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि तालीम ऐसी प्राप्त करो कि दुनिया तुम्हारे कदम चूमे। दुनियावी के साथ अपनी दीनी तालीम को मत छोड़ो। इस पर अमल करने से तमाम परेशानियां दूर कर दी जाती है। मौलाना तहसीन ने कहा कि मदरसा का उद्देश्य है कि समाज में कोई भी युवक अशिक्षित न रहें। परीक्षा लेने वालों में मुफ्ती जावेद कासमी, मौलाना मुनव्वर, मुफ्ती मो. अहमद, मौलाना हाशिम, मौलाना सलीम, मौलाना मुरसलीन अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें