फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा से तंग आ चुकी जनता
विज्ञापन

शामली।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा और रालोद के नेता तैयारी में जुट गए हैं। गांव दर गांव सभाएं की जा रही हैं।
मंगलवार को शामली में बुढ़ाना रोड स्थित बैंक्वेट हाल में सभा के दौरान रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता समझ चुकी है। अब जनता किसी के बहकावे में नहीं आएगी। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि भाजपा के राज में किसान का हाल बेहाल हुआ है। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि किसान की आस्था रालोद में है। भाजपा बेबुनियाद बातें फैलाकर किसानों को बांटने की कोशिश करती है, लेकिन अब किसान किसी झांसे में आने वाले नहीं हैं। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, पूर्व विधायक बलबीर सिंह सहित सपा और रालोद के कई नेता मौजूद रहे। रालोद जिलाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को कैराना रोड पर बैंक्वेट हाल में बैठक होगी, जिसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जमा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें