फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिलकर की नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में चयनित सहायक अध्यापकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर नियुक्ति पत्र दिलवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने कहा कि कैराना उपचुनाव की वजह से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिस कारण दो जून के बाद ही नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू कराई जा सकेगी। शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे चयनित सहायक अध्यापकों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि जनपद शामली में 27 पदों के लिए सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित होने है। चयन प्रक्रिया शासनादेश 15 दिसंबर 2016 के अंतर्गत हो रही है। प्रदेश के समस्त जनपदों में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके है, लेकिन शामली में अभी तक भी नहीं दिए गए। उन्होंने नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की। इस दौरान दीपा देशवाल, सीमा मलिक, वैष्णवी, निशा, पारूल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें