शामली।
राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति दिलाने की मांग को लेकर पत्र मुख्यमंत्री को भेजा। शनिवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने सीएम को पत्र भेजकर बताया कि प्रदेश में वाल्मीकि समाज बेरोजगारी से जूझ रहा है। उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकायों में जो पद सफाई कर्मचारी के रिक्त है, उन्हें नहीं भरा गया है। नगरों व नगर पंचायतों के क्षेत्रफल व बढ़ती हुई आबादी के अनुसार प्रदेश में एक लाख सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिषदों में वाल्मीकि समाज से रखे जाएं और संविदा सफाई कर्मचारियों व ठेके में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। वाल्मीकि और अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति भी बच्चों को वितरित की जाए।