शामली।
शिवम बैडमिंटन क्लब द्वारा दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। शनिवार को शहर के करनाल रोड स्थित शिवम बैडमिंटन क्लब द्वारा दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन किया। शुभारंभ असिस्टेंट कमिश्नर एसपी मलिक ने किया। उन्होंने सभी से परिचय करते हुए खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उप्र के साथ साथ हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड आदि के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन प्रतियोगिता में हर्ष सोलंकी, दिपांशु जावला ने बढ़त बनाई। मौके पर रेफरी निखिल शर्मा, क्लब कोच शिवम मलिक, मुनव्वर मंसूरी, अजय, मुकेश मुखिया, सचिन कालखांडे, अनिल मास्टर, विशाल चौधरी, संचित शर्मा, विक्की मित्तल आदि मौजूद रहे।