दुकान में घुसकर युवक को पीटा
शामली। नोकुआं रोड निवासी अनुज पुत्र पूरण सिंह पुुरानी बाइकों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। देर रात वह अपनी दुकान पर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव टपराने के दो युवक आए और उनकी किसी बात को लेकर अनुज के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों युवकों ने अनुज की पिटाई कर दी। शोरशराबा होने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली में ले आई। देर शाम तक मामले में पूछताछ चल रही है।