शामली। मेपल्स एकेडमी में बृहस्पतिवार को स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुकेश संगल, विपिन संगल और प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने ध्वजारोहण करके किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को देश सेवा और समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में स्कूल के कक्षा 6 से 9 तक विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संचालक मणित कुमार एवं परमजीत पंवार ने सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। सभी को सैल्यूट करना, प्रतिज्ञा, शिविर के नियम के साथ विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना सिखाया गया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।