फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाज प्रशिक्षु अंकित का थल सेना में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज अंकित सरोहा का निशानेबाजी में ट्रायल के माध्यम से भारतीय थल सेना के गार्ड सेंटर नागपुर महाराष्ट्र में सैनिक पद पर चयन हुआ है। चयन होने से निशानेबाज के गांव दरगाहपुर व परिजनों में खुशी की लहर है। पिता संजीव सरोहा एक किसान है। अंकित का चयन आर्मी में होने के साथ ही वह आर्मी मार्क्स मैनसिप यूनिट महू मध्यप्रदेश में आर्मी के वाईबीसी कंपीटिशन में नागपुर सेंटर का प्रतिनिधित्व करेगा। अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरु को दिया है। क्लब पहुंचने पर चयनित खिलाड़ी का स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान क्लब अध्यक्ष मुकेश, तपन मलिक, हरविजय राणा, गौरव, अक्षय कुमार, अभय, कमलकांत, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें