फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या और नारी उत्पीड़न के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव गढ़ी दौलत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नारी उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, लिंग भेद आदि के खिलाफ एवं बालिका शिक्षा और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला की ओर से खुले में शौच मुक्त और स्वच्छ भारत अभियान पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्साधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा ने कहा कि यदि हमें पूर्ण रूप से सामाजिक विकास करना है तो लिंग भेद समाप्त करके लड़कियों को लड़कों के बराबर सहयोग और सुविधाएं प्रदान करनी होंगी। वहीं उनको प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। उधर, महिला अधिकारों पर आधारित नाटक, पोस्टर मेकिंग, भाषण, गायन, चर्चा, रंगोली, बालिका पेड़, खेल सहित अन्य प्रतियोगिता में सराहनीय कार्य करने के लिए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीपीएम तोहीद अहमद, राहुल जैन, प्रीति तोमर, मुकीम अहमद, मंजूर हसन, कासिम शाह, विवेक चौहान, मिथलेश, ख्याब अहमद और पूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें