कैराना (शामली)। टीबी रोगी खोजों अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बैठक की गई। इसमें 24 फरवरी से 10 मार्च तक कस्बे और आसपास की मलिन बस्तियों चलने वाले कार्यक्रम के संबंध में बात की गई। टीबी एड्स कोआर्डिनेटर विपिन गुप्ता, जिला पीपीएम शबी आजम, प्रयोगशाला पर्यवेक्षक जरीफ अहमद ने डाट्स प्रोवाइडरों के अलावा कस्बे के जिम्मेदार लोगों और सभासदों को पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में बताया। साथ ही टीबी के लक्षण और उपचार पर विस्तृत चर्चा की गई। टीबी एड्स कोआर्डिनेटर विपिन गुप्ता ने बताया कि पीएम मोदी का लक्ष्य टीबी को 2025 तक देश में जड़ से खत्म करने का है। इसके तहत कैराना शहरी क्षेत्र और आसपास की मलिन बस्तियों के लिए 23 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें 24 फरवरी से 10 मार्च तक घर घर जाकर टीबी रोगियों की जांच करके उनका उपचार कराएंगी।