शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन
शामली।
महाविद्यालय शिक्षक संघ के शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में बांहों पर काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार को शहर के आरकेपीजी और वीवी कॉलेज में शिक्षकों की विभिन्न मांगे पूरी नहीं होने पर उनका गुस्सा भड़क गया। शिक्षकों ने सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया। सभी शिक्षकों ने महाविद्यालय शिक्षक महासंघ फफुटा के आह्वान पर मांग पूरी करने को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन पत्र भेजकर सातवें वेतमान की संस्तुतियां लागू करने, मानदेय शिक्षकों का नियमितीकरण करने, पुुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, परीक्षा पारिश्रमिक में वृद्धि करने, आकस्मिक अवकाश आठ दिन से बढ़ाकर 14 दिन करने सहित अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की। इस दौरान डॉक्टर भूपेंद्र, डॉक्टर प्रताप कुमार, डॉक्टर आरपी सिंह, एमसी जैन, एके गुप्ता, अजय कुमार, ओमकार, सतेंद्र, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।