फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फव्वारा चौक पर भिड़ी दो बाइकें, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहपत निवासी अमित चौहान पुत्र कर्मवीर शामली आया हुआ था। जब वह फव्वारा चौक के पास पहुंचा तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में अमित और दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गया। फव्वारा चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भिजवाया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाई पर युवती ने लगाया मारपीट का आरोप
शामली। आदर्शमंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां निवासी सोनिया की अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि भाई ने उसको बुरी तरह पीट दिया। जिसमें वह घायल हो गई। पीड़िता थाने में पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और आरोपी भाई के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें