फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्र व्यस्थापक हर दिन करे वेबसाइट पर डाटा अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है। मगर, केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा में अनुपस्थित और नकलची परीक्षार्थियों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है। इस पर डीआईओएस चंद्रशेखर ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को हर दिन का डाटा वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए। बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा में उपस्थित, अनुपस्थित और नकलची का डाटा हर दिन परिषद की वेबसाइट पर डाटा अपलोड करना था। मगर, परीक्षा के कई दिन बाद भी अभी तक परीक्षा केंद्रों व्यवस्थापकों ने वेबसाइट पर ऑनलाइन डाटा अपलोड नहीं किया। इस पर बुधवार को क्षेत्रीय सचिव कार्यालय मेरठ से डीआईओएस कार्यालय पर पत्र भेजकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रत्येक परीक्षा का डाटा उसी दिन वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसा न करने वाले परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें