कैराना।
गांव भूरा में निलंबित चल रही राशन की दो दुकानों का रविवार को खुली बैठक के दौरान निर्विरोध आवंटन हुआ।
गांव भूरा में पिछले कई माह से पूनम शर्मा व यामीन की राशन की दुकान निलंबित चल रही थी। जिसको देखते हुए रविवार को गांव भूरा के प्राइमरी स्कूल नंबर एक में खुली बैठक का आयोजन किया गया। वही पूनम शर्मा की राशन की दुकान के लिए केवल एक ही आवेदन रेखा के नाम पर प्राप्त हुआ। जिस पर रेखा को राशन की दुकान के आवंटन का प्रस्ताव पास हो गया। जबकि यामीन की दुकान के लिए शहीदा सहित तीन लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन खुली बैठक के दौरान ही दो ग्रामीणों ने अपना आवेदन वापस ले लिया। जिसके बाद शहीदा के नाम पर राशन की दुकान का आवंटन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान के पति अहसान, एडीओ पंचायत सतपाल सिंह, नायब तहसीलदार कोमिंद्र गुप्ता के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल व ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन एडीओ धर्म सिंह ने किया।